फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर विजेता रश को यौन उत्पीड़न से राहत, मानहानि के केस से मिलेंगे 4 करोड़

Fri, 12 Apr 2019 12:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Geoffrey Rush - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्कर विजेता एक्टर जेप्री रश (Geoffrey Rush) ने सेक्शुअल हैरेसमेंट मामले में 4 करोड़ का मानहानि केस जीत लिया है। एक्टर कोर्ट को ये साबित करने में कामयाब रहे कि ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने उन्हें #MeToo कहानी के साथ बदनाम करने की कोशिश की।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति माइकल विग्ने ने गुरुवार को सिडनी की एक संघीय अदालत में फैसला सुनाया कि अखबार ने साल 2015 में फिल्म "किंग लियर" के स्टेज प्रोडक्शन के दौरान रश को सह-कलाकार के साथ दुर्व्यवहार वाली रिपोर्ट में लापरवाही बरती।

रश ने साल 2017 में अपने मामले को प्रकाशित करने वाले अखबार के बारे में कहा था कि यह सबसे खराब और पत्रकारिता का लापरवाह गैर-जिम्मेदाराना हिस्सा था। कोर्ट ने इस मामले में रश के हक में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


बता दें 2017 के लेख में कहा गया था कि रश ने अपने सह-कलाकार को अनुचित तरीके से छुआ था, उसके बाद उन्होंने बाथरूम में जाकर अपनी को-स्टार को गलत मैसेज भेजे थे।

रश को फिल्म फ्रेंचाइजी "पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन" में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। इस लिस्ट में "द किंग्स स्पीच" जैसी पुरस्कार विजेता फिल्में शामिल हैं। उन्होंने 1997 में "शाइन" में अपने शानदार अभिनय से  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें