इससे पहले हॉलीवुड अभिनेता शॉन पेन ने भी यूक्रेन के समर्थन में आवाज उठाते हुए ऑस्कर के ऑर्गेनाइजर से एक खास मांग की थी। उन्होंने आयोजकों से मांग करते हुए कहा था कि इस इवेंट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी न्योता देना चाहिए। साथ ही उन्होंने आयोजकों को यह चेतावनी भी दी थी कि यदि उनकी यह मांग नहीं मानी जाती है तो वह खुद इस अवार्ड को लौटा देंगे और सब के सामने इसे नष्ट कर देंगे।
इस साल यह समारोह कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को रेगना हॉल, एमी शूमर, वांडा स्काईज़ होस्ट करने वाले हैं। वहीं लेडी गागा, शॉन मेंडेस, रामी मालेक, मिला कुनिस, हाले बेली, नाओमी स्कॉट, जेमी ली कर्टिस समेत अन्य सेलेब्स अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगे।
भारत में इस अवार्ड की ब्रॉडकास्टिंग 28 मार्च 2022 यानी सोमवार सुबह 5 बजे शुरू होगी। दर्शक इसे एबीसी चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा ऑस्कर 2022 का यूट्यूब टीवी, FuboTV, Hulu लाइव टीवी पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। नॉमिनेशन की बात करें तो इस साल भारत की राइटिंग विद फायर भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई है। डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेट यह फिल्म रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा बनाई गई पहली फिल्म है।