सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने ओ येओंग-सु पर साल 2021 के दिसंबर महीने में आरोप लगाया था। लेकिन सबूतों के अभाव के कारण यह मामला अप्रैल 2022 में खत्म कर दिया गया था। इतना ही नहीं अभिनेता पर किसी तरह का कोई भी चार्ज नहीं लगाया गया था। लेकिन अब पीड़िता ने एक बार फिर केस को रीओपन करने का आग्रह किया था, जिसके बाद अब यह केस दोबारा खोला गया है। इसके लिए रखी गई सुनवाई में अभिनेता के वकीलों ने उन पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। ओ येओंग-सु का कहना है कि, 'मैंने झील के चारो तरफ उन्हें रास्ता दिखाने के लिए उनका हाथ पकड़ा था। मैंने माफी मांगी क्योंकि उन्होंने कहा कि वह इस बात का कोई हंगामा नहीं करेंगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं इन आरोपों को स्वीकार रहा हूं।'
Vikram Gokhale Passed Away: विक्रम गोखले का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि