हॉलीवुड स्टार निकोलस केज ने कुछ दिनों पहले ही मेकअप आर्टिस्ट एरिका कोइक (Erika Koike) से शादी की थी। शादी को महज 4 दिन ही हुए कि दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया है। सोशल मीडिया फैंस इस फैसले का कारण पूछ रहे हैं।
हालांकि इतनी जल्दी शादी तोड़ने की खबरों पर अभी तक निकोलस और एरिका में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। खबरों की मानें तो 55 वर्षीय निकोलस केज ने बुधवार को शादी कैंसिल करने की अपील डाल दी है।
बताया रहा है कि दोनों ने शनिवार को मैरिज सर्टिफिकेट के लिए एप्लाई किया था और उसी दिन उन्हें शादी का लाइसेंस भी मिल गया था।