फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूलिया रॉबर्ट्स ने लंबे समय तक वेश्याओं के साथ बिताया था समय, 29 साल बाद किया बड़ा खुलासा

Fri, 29 Mar 2019 04:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Julia Roberts - फोटो : social media
विज्ञापन
हॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स ने अपनी 29 साल पुरानी फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि साल 1990 में आई उनकी फिल्म Pretty Woman के लिए उन्होंने काफी समय तक वेश्याओं के साथ समय बिताया। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेली की खबर के अनुसार जूलिया रॉबर्ट्स ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि  Pretty Woman में उन्हें एक वेश्या का किरदार करना था। किरदार को अच्छे से करने और समझने के लिए उन्होंने रेड लाइट एरिया में लंबा समय बिताया। इतना ही नहीं इस दौरान उनके साथ दो महिलाएं भी हमेशा साथ रहती थीं।

आपको बता दें कि फिल्म Pretty Woman का निर्देशन जूलिया रॉबर्ट्स के पति और मशहूर निर्देशक गैरी मार्शल ने किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर Richard Gere मुख्य भूमिका में थे। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। जूलिया रॉबर्ट्स हॉलीवुड की शानदार हीरोइनों में से एक मानी जाती रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें