अमेरिका के टीवी के जाने माने सितारे निक लैशवे की एक कार ऐक्सीडेंट में मौत हो गई है। ऐचबीओ चैनल पर आने वाले सीरियल 'गर्ल्स' और 'द लास्ट सॉन्ग' से सबके चहते बने निक सिर्फ 28 साल के थे।
हादसा मैसाच्यूसेट्स के फ्रैमिंघम में हुआ था। कुछ घमटों बाद मेट्रोवेस्ट मेडिकल सेंटर में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
'गर्ल्स' में उनके साथ काम करने वाली 29 साल की लीना डनहैम ने इंस्टाग्राम पर अपनी और निक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,''निक कितना टैलेंटड, मजाकिया और दयालू इंसान था और हम कितनी भाग्यशाली थे कि वो 'गर्ल्स' परिवार का हिस्सा था जब उसने 2007 में फ्रैंक का रोल निभाया था।''
निक के दोस्त और पर्दे के कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गर्ल्स के अलावा निक फिल्म द 40 ईयर ओल्ड वर्जिन और इन टाइम में भी देखे गए थे।