नेटफ्लिक्स ने इसकी जानकारी देते हुए एक फर्स्ट लुक का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें मिशेल ओबामा बच्चों संग बातें करती नजर आ रही हैं और उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत करते और उनका प्रोत्साहन करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मिशेल बताती हैं कि इस टूर के जरिए उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला साथ ही अच्छा अनुभव भी प्राप्त हुआ।
सामने आए वीडियो में कई युवा मिशेल ओबामा से उनकी जिंदगी को लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं। वह उनसे उनके फर्स्ट लेडी से बनने से पहले और बाद के समय की बात करते हुए नजर आते हैं। वह उनसे यह भी पूछते हैं कि फर्स्ट लेडी के तौर पर बिताए आठ साल के पहले और बाद की जिंदगी में किस तरह के परिवर्तन करने पड़े। गौरतलब है कि 'बिकमिंग' साल 2018 में लॉन्च हुई थी और देखते ही देखते यह बेस्ट सेलिंग किताब बन गई थी। इस किताब की करीब 30 साल से अधिक प्रतियां बिकी थी।