James bond 007 No time to die car
- फोटो : Social Media
इसी क्रम में डॉक्टर स्ट्रेंज की मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है। 2016 में आई बेनेडिक्ट कंबरबैच फिल्म की अगली मार्वेल सीक्वल को 25 मार्च, 2022 तक आगे बढ़ा दिया हैं। रिलीज की तारीख में यह बदलाव कोरोना की वजह से बताया जा रहा हैं।
इससे पहले मार्वेल स्टूडियोज की अगली फिल्म ब्लैक विडो की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई थी। अमेरिका में ब्लैक विडो जहां 1 मई को रिलीज होने वाली थी वहीं भारत में इसकी रिलीज की तारीख 30 अप्रैल थी लेकिन कोरोना के संक्रमण की वजह से स्कारलेट की यह फिल्म की रिलीज डेट आगे टाल दी गई है। हालांकि अभी अगली रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है।
आपको बता दें नो टाइम टू डाई, अ क्वाइट प्लेस पार्ट -2 और मुलान जैसी हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट भी कोरोना वायरस की महामारी के कारण आगे बढ़ा दी गई है। कोरोना वायरस के कारण विभिन्न देशों में थिएटर आदि बंद कर दिए गए हैं।