फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाया रिवेरा की तलाश में पीरू झील छान रहा है उनका परिवार, हफ्ते बाद भी नहीं मिल सका कोई सुराग

Mon, 13 Jul 2020 06:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नाया रिवेरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नाया रिवेरा की तलाश में उनके भाई और मां लगातार पीरू झील का दौरा कर रहे हैं। पिछले दिनों रिवेरा अपने चार साल के बेटे के साथ नाव लेकर गई थीं जिसके बाद वो वापस नहीं आईं। बाद में उनका बेटा ही नाव पर मिला था। 

विज्ञापन


आउटलेट के एक सूत्र के अनुसार, 'नाया की मां और भाई उनके गायब होने के बाद से हर दिन झील पर खोज कर रहे हैं।' शनिवार को एबीसी निर्माता अनास्तासिया विलियम्स ने एक पुरुष और महिला की तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ये पुरुष और महिला नाया की मां और भाई हैं। जो हर दिन उनकी तलाश कर रहे हैं।'

उधर अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि वे रिवेरा की तलाश जारी रखे हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "नाया की खोज पीरू झील में जारी है। हमें उनके मां और भाई की मदद कर रहे हैं। हम आपको किसी भी अपडेट के बारे में बताते रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा अधिकारियों ने झील में पानी के अंदर भी जाकर खोजबीन की। उन्होंने इसकी कुछ फुटेज साझा की जिनमें वो पानी के अंदर कई चीजों को हटाते हुए दिख रहे हैं लेकिन इस दौरान रिवेरा के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग सकता। वेंतुरा काउंटी के कप्तान एरिक बसचो ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, "दुर्भाग्य से, वो अभी रिवेरा का पता नहीं लगा पाए हैं। वे अभी भी खोज रहे हैं। हमें नहीं पता कि वह अब से पांच मिनट या पांच दिन बाद मिलने वाली हैं।'

गौरतलब है कि रिवेरा को गुरुवार (स्थानीय समय) पर मृत घोषित कर दिया गया था, जिसके चार दिन बाद उनके चार साल के बेटे जोसी को अकेले पीरु झील के पास एक नाव पर पाया गया था। अधिकारियों ने कहा है कि जोसी अपनी मां के लापता होने के बावजूद अच्छे स्वास्थ्य में थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें