फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: 80 वर्षीय अभिनेता एलन गारफील्ड का निधन

Wed, 08 Apr 2020 07:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एलन गारफील्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता एलन गारफील्ड ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 80 वर्षीय एलन कोरोना वायरस से संक्रमित थे। अभिनेता के निधन के साथ ही आम फैंस के साथ ही साथ हॉलीवुड सितारों भी अभिनेता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

विज्ञापन




एलन के निधन की खबर की पुष्टि रूनी ब्लैकली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की। एलन ने लिखा-नेशविले में मेरे पति का किरदार निभाने वाले दिग्गत अभिनेता एलन का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है।' सोशल मीडिया पर रूनी के पोस्ट के सामने आते ही फैंस के बीच हडकंप सा मच गया। बता दें कि कई फिल्मों में काम कर चुके एलन को फिल्म नेशविले और द स्टंट मैन के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




याद दिला दें कि एलन फिल्मों में आने से पहले एक बॉक्सर थे, इसके साथ ही उन्होंने बतौर स्पोर्ट्स रिपोर्टर काम भी किया था। बाद में एलन ने सिनेमा की पढ़ाई की और 1968 में फलि्म ऑर्गी गर्ल्स 69 से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्मों में एलन ने अधिकतर बिजनसमैन और नेताओं के किरदार निभाए थे। आखिरी बार एलन 2016 में फिल्म शेफ जाबू में नजर आए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें