फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत निर्माता हाल विलनर का निधन, मौत की वजह अब तक नहीं आई सामने

Wed, 08 Apr 2020 10:51 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हाल विलनर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

संगीत निर्माता हाल विलनर (Hal Willner) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 64 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है लेकिन रोलिंग स्टोन की खबर के मुताबिक विलनर में कोविड 19 के लक्षण थे। कुछ वक्त पहले विलनर ने ऐसा ही एक ट्वीट भी किया था।विलनर की गिनती हॉलीवुड के दिग्गजों में होती थी। विलनर के निधन पर फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन




1956 में विलनर का जन्म पेन्सिलवेनिया के एक शहर में हुआ था। 1974 में विलनर जोइल डोर्न के साथ काम करने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए। 1980 में विलनर ने एमाकोर्ड नीनो रोटा (Amarcord Nino Rota) नामक एलबम रिलीज की थी जो इटली के म्यूजिक कंपोजर नीना रोटा को ट्रिब्यूट थी।

बता दें कि विलनर 1981 से ही सैटरडे नाइट लाइव के लिए म्यूजिक कंपोज करते आ रहे थे। इसके साथ ही विलनर ने मैरिएन फेथफुल, लो रीड, बिल फ्रिसल, विलियम एस, बर्रोज़, गैविन फ्राइडे, लुसिंडा विलियम्स, लॉरी एंडरसन और एलन गिन्सबर्ग आदि के लिए एल्बम तैयार किए हैं। उन्होंने टिम बकले के लिए एक लाइव ट्रिब्यूट कंसर्ट का निर्माण भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें