अमेरिकन वेब सीरीज नरकोस की सफलता को देखते हुए एक साल बाद इसका सीक्वल नई वेब सीरीज नरकोस मेक्सिको के रूप में आने वाला है। नरकोस सीरीज के पहले एपिसोड को पहली बार टीवी पर 28 अगस्त साल 2015 को दिखाया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था और इसका आखिरी एपिसोड 1 सितंबर 2017 में आया था। इसे दो भाषाओं इंग्लिश और स्पेनिश में टीवी पर दिखाया जाता था।
बता दें कि इसे सिर्फ अमेरिका से लेकर कोलंबिया तक ही दिखाया जाता था। हाल में आई एक नई वेब सीरीज नरकोस मेक्सिको को लोग नरकोस का सीक्वल बता रहे है। इंग्लिस वेब साइट द इंडियन एक्सप्रेस ने इस बात का दावा किया है कि यह नरकोस का सीक्वल है इसे पुरानी सीरीज की तरह ही दिखाया जाएगा।
यह नरकोस देखने वालो के लिए बड़ी खबर है जिन्हें एक बार फिर नरकोस जैसी ही स्टोरी देखने का मौका मिलेगा। इसकी स्टोरी को ठिक वैसे ही डिजाइन की जा रही है जैसे नरकोस की स्टोरी की गई थी। माइकल पेना और डिएगो लुना इसमें अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।