टीवी चैैनल एचबीओ के मशहूर ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' हमेशा से चर्चा में रही है। अब तक इस सीरीज के 7 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सभी सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किए हैं। इस बीच सीरीज के प्रीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इतना ही नहीं 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के प्रीक्वल में कौन सी अभिनेत्री मुख्य भूमिका में होगी, इस बात का भी खुलासा हो गया है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के प्रीक्वल में हॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नाओमी वाट्स मुख्य भूमिका में रहने वाली हैं। फिल्म में वह करिश्माई सोशलाइट के एक अंधेरे में अभिनय करती नजर आएंगी। खबरों की मानें तो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का यह प्रीक्वल हजारों साल पहले की कहानी को दर्शाएगा। इस प्रीक्वल में पता चलेगा कि स्वर्ण युग के नायकों का कैसे अंधकार युग शुरू हो जाता हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के इस प्रीक्वल का अभी नाम तय नहीं हुआ है। इसमें नाओमी वाट्स के अलावा और अन्य बड़े स्टार भी दिखाई देंगे।
आपको बता दें कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सभी सीजन न केवल सुपरहिट रहे बल्कि ड्रामा सीरीज के मामले में भी इसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसलिए प्राइम टाइम एमी पुरस्कार 2018 में इसको उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज से सम्मानित किया गया है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' ने एमी पुरस्कार 2018 में मेकअप, पोशाक, संगीत और एक्शन दृश्य से जुड़े कुल मिलाकर 6 पुरस्कार अपने नाम किए हैं।