फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सिंगर जॉन प्राइन का 73 की उम्र में निधन, Covid 19 से थे संक्रमित

Wed, 08 Apr 2020 09:54 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉन प्राइन का निधन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर जॉन प्राइन का निधन हो गया। जॉन की उम्र 73 साल थी। वो कोरोना से संक्रमित थे। जिसके चलते उनका निधन हो गया। जॉन कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही थी। जिसके बाद मंगलवार यानी 7 अप्रैल को जॉन ने अंतिम सांस ली। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार परिवार से जानकारी मिली है कि प्राइन कोविड 19 से संक्रमित के जिसके चलते इलाज के दौरान कई सारे कॉम्प्लिक्शन्स आ गए थे। जिस वजह से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जॉन को 26 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसकी जानकारी उनके परिवार ने उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। तभी से जॉन की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि उनमें कुछ सुधार की खबर बी आई थी। लेकिन इसी बीच अब उनके निधन की खबरें आई हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें