मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रॉन मसाक का जन्म 1 जुलाई, 1936 को शिकागो, इलिनोइस में हुआ था। रॉन मसाक ने ड्रामा गिल्ड के साथ 1954 में अभिनय की शुरुआत करने से पहले शिकागो सिटी कॉलेज में नाटक का अध्ययन किया था। 1960 और 1970 के दशक में, वह 'द ट्वाइलाइट जोन' (1960), 'गेट स्मार्ट' (1968), 'आई ड्रीम ऑफ जेनी' (1968-69) 'द मैरी टायलर मूर शो' (1971), 'पुलिस स्टोरी' (1975-1978), और 'वंडर वुमन' (1978) जैसे कई टेलीविजन कार्यक्रमों में दिखाई दिए थे।
Black Panther 2: मार्वल के दीवानों के लिए दिवाली से पहले मिला सरप्राइज, 'ब्लैक पैंथर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू
1985 में 'मर्डर, शी रोट' से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला और 1996 तक वह शो 40 से अधिक एपिसोड का हिस्सा रहे। 1980 और 1990 के दशक में रॉन मासाक पहली बार 'किंग ऑफ कमर्शियल' के रूप में जाने जाने लगे। उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए वॉयस ओवर किया। रॉन मसाक 'द बेंचवार्मर्स', 'एंजल्स ऑन टैप,' 'आइस स्टेशन जेबरा,' 'सेकंड एफर्ट,' 'ए टाइम फॉर डाइंग,' 'एवल नाइवेल' सहित करीब 25 फिल्मों में का भी हिस्सा रहे हैं। वहीं, जानकारी के अनुसार रॉन मसाक की दो नियोजित फिल्मों, 'द कर्स ऑफ द गॉर्गन' और 'क्विगली 2' का अभी प्री-प्रोडक्शन चल रहा है।
Diwali Box Office: ईद ही नहीं दिवाली पर भी शाहरुख-सलमान मचा चुके धमाल, इन 13 फिल्मों की कमाई कर देंगी हैरान