फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगली 'लीजेंड ऑफ द जंगल' रिलीज होने को तैयार, कहानी में हुए हैं बड़े बदलाव

Sat, 10 Nov 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
विज्ञापन
hollywood - फोटो : self
विज्ञापन
मोगली का नया हॉलीवुड वर्जन 'मोगली लीजेंड ऑफ द जंगल' रिलीज होने को तैयार है। फिल्म का डायरेक्शन एंडी सेर्किस ने किया है। इस फिल्म को भारतीय फिल्म से जोड़कर बनाया गया है। फिल्म की कहानी में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। फिल्म रूडयार्ड किपलिंग की जंगल बुक कहानियों पर आधारित है। बता दें फिल्म का ट्रेलर लान्च कर दिया है। 
विज्ञापन


29 नवंबर को मोगली 'लीजेंड ऑफ द जंगल'  को लॉस एंजिल्स, न्यूयार्क, सैन फ्रैंसिस्को के सभी थियेटरों में रिलीज किया जाएगा। साथ ही यह फिल्म 7 दिसंबर को ऑनलाइन इंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म नेटफिलिक्स पर दुनिया भर में रिलीज होगी। 

मोगली 'लीजेंड ऑफ द जंगल' में अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो गांव की महिला मेसुआ का रोल निभा रही हैं। मैथ्यू इस फिल्म में शिकारी जॉन लॉकवुड के रुप में नजर आएंगे। बता दें कि टॉम होलंडर, हिना ताबाक्की और पीटर मुलन का आवाज भेडियों के किरदार के लिए इस्तेमाल की गई है। 
विज्ञापन


साथ ही फिल्म में क्रिश्चियन बेल ने पैंथर की आवाज दी है, केट ब्लैंचेट ने सांप की और बेनेडिक्ट कम्बरचैच ने शेर खान की आवाज दी है। यह फिल्म रूपयार्ड किपलिंग के उपन्यास 'द जंगल बुक पर आधारिक है। जिसमें रोहन चंद जंगल में पले-बढ़े बच्चे की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर अभिनेता और निर्देशक एंडी सेर्किस का कहना है कि भारतीय जड़ों को जाने बिना मोगली की कहानी लोगों कर पहुंचाना असंभव है। बता दें कि सेर्किस को लॉर्डस ऑफ रिंग्स और प्लैनेट जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 
 
एंडी सेर्किस का कहना है कि आप यह स्वीकार किए बिना दुनिया को नहीं बता सकते हैं कि मोगली की कहानी का जन्म भारत में हुआ था और रुपयार्ड किपलिंग भारत से ही थे। उनका कहना है कि वह हमेशा से ही मोगली की कहानी का भावनात्मक पक्ष अपनी फिल्म में उभारना चाहते थे। 
इस फिल्म में जंगल बुक के बाहरी और अपनेपन को दिखाना चाहते थे। एंडी सेर्किस ने कहा कि जब रुडयार्ड ने यह किताब लिखी थी। तब वह भी छोटे थे। उनकी पहली भाषा हिंदी थी और उन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ ब्रिटेन भेजा गया। इसलिए हम कह सकते हैं कि उन्होंने अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखा है। यह बात मेरी फिल्म में होगी। यह पूरी तरह मोगली पर केंद्रित होगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें