फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा के साथ मिलकर 'थॉर' ने फैंस को दी दिवाली की बधाई, जल्द दिखेंगे वेब सीरीज में

Sat, 10 Nov 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chris Hemsworth - फोटो : Instagram
विज्ञापन
फिल्म 'थॉर' और 'एवेंजर्स' में अपनी एक्टिंग से लाखों-करोडों दर्शकों के दिलों को जीतने वाले हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ इन दिनों चर्चा में हैं। क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने भारतीय फैंस को इस दिवाली पर बेहद खास तोहफा दिया है। उन्होंने न केवल अपनो दोस्तों संग दिवाली मनाई बल्कि फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। 
विज्ञापन


क्रिस हेम्सवर्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फैंस को दिवाली की बधाई दी। खास बात यह है कि क्रिस हेम्सवर्थ के साथ इंस्टा स्टोरी में बॉलीवुड कलाकार रणदीप हुड्डा भी नजर आ रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो क्रिस हेम्सवर्थ इन दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए भारत आए हुए हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ रणदीप हुड्डा और मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
बात करें क्रिस हेम्सवर्थ के इंस्टाग्राम स्टोरी की तो इसमें वह बिल्कुल भारतीय लिबास में यानी कुर्ते में नजर आ रहे हैं। रणदीप हुड्डा के साथ उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि बीते दिनों क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड फिल्म '12 स्ट्रॉन्ग' से जुड़े अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में थे। इस फिल्म में उनकी पत्नी एल्सा मुख्य भूमिका में हैं।क्रिस हेम्सवर्थ ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने पत्नी से साथ सभी सेक्स करते हुए एल्सा ने उन्हें गाइड किया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें