रेसिडेंट इविल
एक्शन से भरपूर फिल्म 'रेसिडेंट इविल' में मिला जोवोविच ने अभिनय किया है। यह फिल्म 'सूर्विवल' हॉरर गेम सीरीज पर आधारित है। फिल्म का भयानक माहौल और जबर्दस्त एक्शन सीन खेल की विरासत को बखूबी कायम रखती है। फिल्म में दिखाया गया जॉम्बी वर्ल्ड लोगों को खूब पसंद आया था। सीरीज के पहले पार्ट में मिला को जोंबिंस के साथ कड़ा मुकाबला दिखाया गया है। यह फिल्म भी गेम की तरह ही सुपरहिट रही थी।
लारा क्रॉफ्ट: टॉम रैडर
- फोटो : social media
लारा क्रॉफ्ट: टॉम रैडर
एंजेलिना जोली द्वारा निभाया गया लारा क्रॉफ्ट का किरदार देखकर लोगों को गेम की याद आ गई थी। अभिनेत्री ने जिस साहसी और शानदार अंदाज से लारा क्रॉफ्ट का चित्रण किया था उसने वीडियो गेम कैरेक्टर को जीवंत बना दिया था। फिल्म के रोमांचकारी पुरातात्विक घटनाक्रम खेल की खोज से प्रेरित कहानियों को दर्शाते हैं। इस फिल्म एंजेलीना एक मिशन पर निकलती हैं, जैसा की वीडियो गेम्स में दिखाया जाता है। 'लारा क्रॉफ्ट: टॉम रैडर' साल 2001 में रिलीज हुई थी।
मॉर्टल कॉम्बेट
'मॉर्टल कॉम्बेट' एक लड़ाकू निंजा की कहानी को पर्दे पर लाती है। यह फिल्म एक्शन और रोमांच से भरपूर है, जिसे देखने के बाद फैंस ने खूब तालियां बजाई थीं। अपने पसंदीदा गेम कैरेक्टर को असलियत में जबर्दस्त एक्शन करता देख सभी फैंस बहुत खुश हुए थे और फिल्म हिट रही थी। फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी।
असैसिन्स क्रीड
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'असैसिन्स क्रीड' एक शानदार गेमिंग इंस्पायर देती है। यह फिल्म भी एक वीडियो गेम पर आधारित है, जिसे देखने के बाद फैंस का वीडियो गेम की दुनिया में पहुंचना लगभग तय है। उन्हें फिल्म को देखने में वाकई मजा आता है।