Mission Impossible:टॉम क्रूज अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। टॉम ने फिल्म की शूटिंग का एक शानदार बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर किया है, जो प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने अपनी आगामी लोकप्रिय जासूसी-एक्शन फिल्म सीरीज, 'मिशन इम्पॉसिबल' की लोकेशन शूटिंग का एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो प्रशंसकों के बीच वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
'मिशन इम्पॉसिबल' का BTS वीडियो
62 साल के टॉम ने अपने प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर स्वालबार्ड से एक खास वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनकी आगामी फिल्म 'Mission Impossible' का है। स्वालबार्ड, नॉर्वे और उत्तरी ध्रुव के बीच का एक बेहद ठंडा और बर्फीला इलाका है।
टॉम का इंस्टाग्राम पोस्ट
टॉम ने इस शानदार वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'स्वालबार्ड जैसी जगह को दर्शकों के सामने लाना सौभाग्य की बात है। यह हर मायने में अद्भुत है और हम आपके द्वारा इसे सिनेमाघरों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' टॉम की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- फाइनल चैप्टर' 23 मई, 2025 को रिलीज होगी। इस वीडियो में स्वालबार्ड की खूबसूरत और ठंडी जगह दिखाई गई, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही है।
क्या खास है वीडियो में
वीडियो में टॉम और उनकी टीम को दिखाया गया है, जो कड़ाके की ठंड और मुश्किल मौसम में फिल्म के आखिरी हिस्से को शूट कर रहे हैं।
'मिशन इम्पॉसिबल फाइनल रेकनिंग'
फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। इसकी स्क्रिप्ट उन्होंने एरिक जेंड्रेसन के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म में साइमन पेग, हेले एटवेल, वैनेसा किर्बी, एसाई मोरालेस और एंजेला बैसेट के साथ-साथ नए कलाकार जेनेट मैकटीयर, हन्नाह वाडिंगहैम और निक ऑफरमैन भी नजर आएंगे।
फराह खान ने किया रिएक्ट
बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने टॉम के इस बीटीएस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'टॉमममममम.. आप सबसे अच्छे हैं', वहीं टॉम के एक फैन ने लिखा, 'तो इंतज़ार नहीं कर सकता', एक और फैन ने लिखा, 'सबसे अच्छा'