फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heads of State Trailer: 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जॉन सीना-इदरीस-प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार एक्शन

Wed, 23 Apr 2025 09:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Heads of State Trailer Release: हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' एक एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर कुछ ही देर पहले प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन
'हेड्स ऑफ स्टेट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@PrimeVideoIN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज जॉन सीना के जन्मदिन पर फिल्म निर्माताओं ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इदरीस एल्बा का दमदार लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। जानिए कब होगी फिल्म रिलीज...
विज्ञापन

 

'हेड्स ऑफ स्टेट'
एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' 2 जुलाई 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 'हेड्स ऑफ स्टेट' एक मजेदार और धमाकेदार एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो 2 जुलाई 2025 को प्राइम वीडियो पर दुनियाभर में रिलीज होगी। 
 

फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में अमेरिकी राष्ट्रपति विल डेरिंगर की भूमिका में जॉन सीना और यूके के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क की भूमिका में इदरीस एल्बा की कहानी है, जो एक-दूसरे से प्रतिद्वंद्विता रखते हैं। लेकिन जब एक खतरनाक विदेशी दुश्मन उन पर हमला करता है, तो उन्हें दुनिया को बचाने के लिए अपनी दुश्मनी भूलकर एक साथ काम करना पड़ता है। इस रोमांचक सफर में उनकी मदद करती हैं MI6 की तेज-तर्रार एजेंट नोएल बिसेट के किरदार में प्रियंका चोपड़ा जोनस। 
 
विज्ञापन

फिल्म का एक्शन है दमदार
फिल्म में धमाकेदार एक्शन, मजेदार कॉमेडी और 90 के दशक की फिल्मों की याद दिलाता हैं। इसमें कार्ला गुगिनो, जैक क्वैड, स्टीफन रूट, सारा नाइल्स और पैडी कॉन्सिडाइन जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्देशन इल्या नाइशुलर ने किया है, जिन्होंने "हार्डकोर हेनरी" और "नोबॉडी" बनाई हैं। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें:
Big B Mithun Rajinikanth Hema: बिग बी, मिथुन, रजनीकांत, हेमा एक साथ आने को राजी, अक्षय को मिली ये जिम्मेदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें