फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरमॉडल मिरांडा केर ने स्नैपचैट के सीईओ से की शादी

Sun, 28 May 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मिरांडा केर और इवन स्पीगल
विज्ञापन
सुपर मॉडल मिरांडा केर और पॉपुलर ऐप स्नैपचैट के सीईओ इवन स्पीगल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों साउथ कैलीफोर्निया में एक निजी समारोह में शादी की।
विज्ञापन


पीपल मैगजीन ने इस खबर को कंफर्म किया है। उनके अनुसार इस समारोह में केवल दोनों के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी में केवल 40 गेस्ट शामिल हुए थे लेकिन समारोह का आयोजन काफी बड़े लेवल पर किया गया था।

मिरांडा और इवन की लव स्टोरी लुईस वुत्तौन के साल 2014 में दिए गए डिन्नर पार्टी से शुरू हुई थी। यही वो मौका था जब दोनों पहली बार मिले थे। इसके बाद उन्हें कई बार साथ में देखा जाने लगा। पिछले साल जुलाई में दोनों ने सगाई की थी जिसका खुलासा उन्होंने स्नैपचैट पर ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि मिरांडा की ये दूसरी शादी है जबकि इवन की ये पहली शादी है। मिरांडा ने इससे पहले साल 2010 में ओरलैंडो ब्लूम से शादी की थी लेकिन साल 2013 में दोनों की राहें अलग हो गईं थीं। दोनों का एक बेटा भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें