फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं मिली बॉबी ब्राउन, ऐसी फिल्म करने की है इच्छा; कहा- ‘मैं कुछ भी…’

Sat, 27 Jun 2026 11:03 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Millie Bobby Brown: ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ फेम मिली बॉबी ब्राउन ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर की है। 

विज्ञापन
मिली बॉबी ब्राउन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड एक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एनोला होम्स 3’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर मशहूर यंग डिटेक्टिव के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में एक्शन, रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी सब कुछ है, और इसी वजह से मिली को लगता है कि वह हिंदी फिल्मों के लिए भी परफेक्ट हैं।

विज्ञापन

मिली बॉबी ब्राउन - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिया मेरी बकेट लिस्ट में है
हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में मिली ने बॉलीवुड फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल, मैं कभी मना नहीं करूंगी। इंडिया मेरी बकेट लिस्ट में है। मैं वहां जाना चाहती हूं। मैं कुछ भी करने के लिए तैयार हूं, खासकर कॉमेडी… क्योंकि मैं एक फनी गर्ल हूं।’

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह हिंदी फिल्मों में डांस करने के लिए तैयार होंगी, तो उन्होंने तुरंत हां कहा। उन्होंने खुशी-खुशी बताया, ‘मुझे डांस करना बहुत पसंद है।’

विज्ञापन

‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ सीरीज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मिली बॉबी ब्राउन के बारे में
मिली ने बहुत छोटी उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी और उन्हें असली पहचान नेटफ्लिक्स के शो ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से मिली, जिसमें उन्होंने ‘इलेवन’ का किरदार निभाया। इस रोल के बाद वह दुनिया भर में मशहूर हो गईं।

ये भी पढ़ें- ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की बॉबी ब्राउन और डेविड हार्बर फिर साथ करेंगे नई सीरीज, जानिए निभाएंगे कौन सा किरदार?

इसके अलावा मिली ‘गॉडजिला: किंग ऑफ द मॉन्सटर्स’ और ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बाद में उन्होंने ‘एनोला होम्स’ में लीड रोल निभाया और इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी बनीं, जो उनके करियर का एक बड़ा कदम माना जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें