फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की बॉबी ब्राउन और डेविड हार्बर फिर साथ करेंगे नई सीरीज, जानिए निभाएंगे कौन सा किरदार?

Sat, 27 Jun 2026 09:34 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Millie Bobby Brown And David Harbour Reunite: ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीरीज में बॉबी ब्राउन और डेविड हार्बर ने पिता और बेटी का किरदार निभाया था। यह दोनों एक्टर्स अब एक बार फिर से साथ नजर आएंगे। एक नई सीरीज में बॉबी ब्राउन और डेविड हार्बर साथ अभिनय करने वाले हैं। 

विज्ञापन
बॉबी ब्राउन और हॉर्बर साथ करेंगे नई सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्ट्रेंजर थिंग्स' की एक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन और एक्टर डेविड हार्बर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस सीरीज में मिली बॉबी ने 'इलेवन' और डेविड हार्बर ने 'जिम हॉपर' का रोल निभाया था। एक बार फिर से ये दोनों साथ अभिनय करने वाले हैं। एक नई स्पाई ड्रामा सीरीज का हिस्सा  बॉबी ब्राउन और एक्टर डेविड हार्बर बन रहे हैं। जानिए, इस नई सीरीज में इनके किरदार क्या होने वाले हैं।

स्पाई ड्रामा में निभाएंगे ये खास किरदार

विज्ञापन

'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के मुताबिक यह स्पाई ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, यह पॉल वार्नर के पहले उपन्यास 'ए स्पाई इन द ब्लड' से इंस्पायर है। इस सीरीज में डेविड हार्बर, मैट वुल्फ के किरदार में नजर आएंगे, जो एफबीआई के एक पूर्व एजेंट थे और अब सिक्योरिटी कंसल्टेंट बन गए हैं। उन्हें वापस एफबीआई में जाना पड़ जाएगा। वहीं सीरीज में उनकी बेटी रेबेका का किरदार मिली बॉबी ब्राउन निभाएंगी, वह भी एक एफबीआई एजेंट है। पिता और बेटी के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। लेकिन अचानक बेटी गायब हो जाती है, इसके बाद पिता को अपने जासूसी के काम पर लौटना पड़ता है। 

बॉबी ब्राउन और हॉर्बर के बीच विवाद भी हुआ था
बता दें की हार्बर और मिली बॉबी के बीच मनमुटाव की खबरें भी सामने आई थीं। दरअसल, ऐसी अटकलें लगी थीं कि हार्बर  ने मिली ब्राउन को परेशान किया और उनके साथ बुरा बर्ताव किया। बाद में इन खबरों पर हार्बर ने कहा था, ‘आप जिन लोगों के साथ 10 साल तक समय बिताते हैं, कभी-कभी उनसे बहस या असहमति हो जाती है। परिवारों में भी तो ऐसा होता है। बाद में सब ठीक हो जाता है।

विज्ञापन

इस तरह से अफवाहों और लोगों की अटकलों के बावजूद हार्बर ने साफ किया कि मिली बॉबी ब्राउन के साथ उनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है। यह बात सच भी साबित हुई क्योंकि अब दोनों फिर से साथ में अभिनय कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें