फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona के डर से इस सिंगर ने खुद को वॉशिंग मशीन में किया Lock, यहां देखें वीडियो

Tue, 17 Mar 2020 01:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Miley Cyrus - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से जहां एक तरफ सभी लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं वहीं हॉलीवुड सिंगर माइली साइरस ने खुद को वॉशिंग मशीन में बंद कर लिया है। माइली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर कूब वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में कोई माइली को ढूढ़ता हुआ आवाज लगा रहा है मैक आप कहां हो... वीडियो में वॉशिंग मशीन नजर आती है और उसके अंदर माइली वाइट ब्लैंकेट में बैठी हुई हैं।
विज्ञापन


माइली के इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि कोरोना वायरस का खौफ किस हद तक बढ़ गया है।

आज ही खबर आई है कि 'एवेंजर्स' और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के एक्टर्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। एक्टर इदरीस एल्बा में भी कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने कहा, 'इस सुबह मैं कोविड 19 के लिए पॉजिटिव पाया गया। हालांकि मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। दोस्तों, घर पर रहो, और दिमाग का इस्तेमाल करो। मैं बताता रहूंगा कि मैं कैसा हूं। चिंता की कोई बात नहीं।'

बता दें माइली इससे पहले तलाक की वजह से भी चर्चा में थीं। शादी के आठ महीने के बाद ही माइली साइरस और एक्टर लियाम हेम्सवर्थ ने तलाक ले लिया था। माइली के प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए एक ऑफिशल स्टेटमेंट में कहा गया था कि माइली और लियाम दोनों खुद पर और अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।
विज्ञापन


 माइली साइरस दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। उनके स्टाइल और गानों को काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा माइली को उनकी एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें