फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराक और मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कपंनी की फिल्म 'American Factory' ने जीता ऑस्कर

Mon, 10 Feb 2020 11:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Michelle And Barack Obama American Factory - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कंपनी हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस की पहली फिल्म 'अमेरिकन फैक्ट्री' को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस कैटेगरी में अमेरिकन फैक्ट्री के अलावा द केव, द एज ऑफ डेमोक्रेसी, फॉर सामा और हनीलैंड को नामांकन मिला था।

विज्ञापन


इस अवॉर्ड को लेने के लिए Steven Bognar और Julia Reicher स्टेज पर आए। इस खास मौके पर मिशेल ओबामा ने ट्वीट कर अपनी पूरी टीम को बधाई दी है। मिशेल ओबामा ने लिखा- सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए ऑस्कर जीतने पर जूलिया, स्टीवन और पूरी कास्ट को शुभकामनाएं। आपकी ईमानदारी को देखकर खुशी हुई क्योंकि बेहतरीन कहानियां शायद ही कभी सही या परिपूर्ण होती हैं।

फिल्म में अमेरिका के ओहियो प्रांत में चीनी कंपनी फूयाओ के कारखाने की कहानी को फिल्माया गया है। आलोचकों का मानना है कि इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए उन चुनौतियों को बताया गया है जो 21वीं सदी में दुनिया की अर्थव्यवस्था के सामने हैं।
विज्ञापन


बता दें बीते दिनों मिशेल ओबामा को उनकी ऑडियो बुक बिकमिंग के लिए ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया था। इस किताब में मिशेल ओबामा ने अपने जीवन और बतौर प्रथम महिला वाइट हाउस में बिताए अनुभवों को साझा किया है।

इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी इसी श्रेणी में 2006 में 'ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर' और 2008 में 'द ऑडेसिटी ऑफ होप' के लिए ग्रैमी पुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें