‘ऑब्सेशन’
- फोटो : X
'ऑब्सेशन' का सीक्वल
'ऑब्सेशन' फिल्म के मुख्य अभिनेता माइकल जॉनस्टन ने एक इंटरव्यू में यह साफ किया है कि इस फिल्म के सीक्वल की फिलहाल कोई योजना नहीं है। माइकल ने कहा कि हालांकि वे इस फिल्म के अगले भाग में काम करना पसंद करेंगे, लेकिन अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है।
माइकल ने मजाक में कहा कि फिल्म में उनके किरदार 'बेयर' को जो अंत मिला, दर्शक उसी के हकदार उसे मानते थे। इसलिए शायद ही लोग उसकी वापसी चाहें। हालांकि, उन्होंने फिल्म के निर्देशक करी बार्कर के उस आइडिया की तारीफ की, जिसमें इस फिल्म को एक अलग-अलग कहानियों वाली सीरीज में बदलने की बात कही गई है।