फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Evil Dead Burn: बॉक्स ऑफिस पर 'ईविल डेड बर्न' ने आलिया भट्ट की फिल्म को दी पटखनी, पांचवें दिन की इतनी कमाई

Tue, 14 Jul 2026 09:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Evil Dead Burn Collection: हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' ने आज पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इसने 'धमाल 4' से कम कलेक्शन किया है, मगर 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' से ज्यादा कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
ईविल डेड बर्न - फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड फिल्म 'ईविल डेड बर्न' को भारतीय सिनेमाघरों में दर्शकों से प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी शुरुआत की। इसके बाद वीकएंड पर इसने अच्छा कलेक्शन किया। अब फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
ईविल डेड बर्न मूवी रिव्यू - फोटो : X
'ईविल डेड बर्न' का कलेक्शन
आज पांचवें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.84 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। चौथे दिन फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन इसने 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 4.45 करोड़ रुपये जुटाए। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.59 करोड़ रुपये हो गया है।

Dhamaal 4 Box Office: पांचवें दिन रहा 'धमाल 4' का मंगल; इतना किया कलेक्शन; जानिए 100 करोड़ से कितनी दूर?

विज्ञापन

3 of 5
ईविल डेड बर्न मूवी रिव्यू - फोटो : X
बॉलीवुड फिल्मों पर भारी 'ईविल डेड बर्न'
'ईविल डेड बर्न' के साथ सिनेमाघरों में 'धमाल 4', 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' लगी हैं। आज 'धमाल 4' ने 7.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'अल्फा' ने 12वें दिन 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 'वेलकम टू द जंगल' ने 19वें दिन 66 लाख रुपये कमाए हैं। कहा जा सकता है कि 'ईविल डेड बर्न' आलिया की फिल्म 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' पर भारी पड़ी है।

4 of 5
ईविल डेड बर्न मूवी रिव्यू - फोटो : X
फिल्म की स्टारकास्ट
डायरेक्टर सेबेस्टियन विनचेक की फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ में सौहेला याकूब, टंडी राइट, हंटर डूहन, ल्यूसेन ब्यूकानन, एरल शांड, जॉर्ज पुलर और मॉड डेवी जैसे एक्टर्स नजर आए। सौहेला याकूब से लेकर टंडी राइट तक ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को खूब डराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईविल डेड बर्न मूवी रिव्यू - फोटो : X
क्या है कहानी?
फिल्म की कहानी एलिस प्राइस (सौहेला याकूब) की है, जिसके पति विलियम प्राइस (जॉर्ज पुलर) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। पति की मौत के बाद एलिस अपने ससुराल को एकजुट करने के लिए उनके साथ रहने पहुंचती है। फिर पहली रात अजीबोगरीब घटनाएं होना शुरू हो जाती हैं। विलियम का पूरा परिवार बुरी आत्माओं के वश में आ जाता है। इसके बाद एक खूनी खेल शुरू होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें