फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michael: ‘माइकल’ पार्ट 2 पर जाफर जैक्सन ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्या होगी फिल्म की आगे की कहानी?

Fri, 21 Aug 2026 03:06 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Jaafar Jackson On Michael 2: अभिनेता जाफर जैक्सन ने 'माइकल पार्ट 2' की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि फिल्म के दूसरे पार्ट में मेकर्स माइकल जैक्सन के जीवन के किन पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
विज्ञापन
माइकल जैक्सन की बायोपिक में जाफर जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘माइकल’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में माइकल का किरदार निभाने वाले अभिनेता जाफर जैक्सन ने अब इसके आगले भाग के बारे में जानकारी दी है। जानें क्या कहा जाफर ने? 

विज्ञापन


दूसरे भाग में क्या दिखाएंगे मेकर्स? 
फिल्म 'माइकल' में पॉपस्टार माइकल जैक्शन के फर्श से अर्श तक के सफर को दिखाया गया। मगर उनके जीवन में हुए विवादास्पद हिस्सों को इसमें अनछुआ ही रखा गया। इस पर अब जाफर जैक्सन ने बात करते हुए कहा…

  • मुझे लगता है कि फिल्म का दूसरा भाग उनके नजरिए की अधिक गहराई से जानकारी देगी।
  • किसी भी मामले में आरोप हमेशा किसी और के नजरिए से ही लगाए और देखे जाते हैं। 
  • यह किसी और की कहानी है, किसी और का नजरिया है। 
  • दूसरे भाग में हम उन मुद्दे की बात करेंगे जिनका सामना हमारा परिवार कई साल से कर रहा है, खासकर बीते कुछ वर्षाें से।

माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

माइकल के दूसरे भाग में क्या दिखाया जाएगा?
एक इंटरव्यू के दौरान जाफर ने बताया कि इसके अलावा दूसरे भाग में वो 'माइकल' के किए नेक कामों को पेश करेंगे। फिल्म नब्बे के दशक से लेकर माइकल के जीवन के अंतिम क्षणों तक की कहानी दिखाएगी।
जाफर ने कहा, ‘उन्होंने कभी दूसरों में अच्छाई ढूंढने की अपनी भावना को नहीं बदला। चाहे उन्होंने कितनी भी मुश्किलों का सामना किया हो, उनके साथ कैसा भी बर्ताव किया गया हो, उनके बारे में कितनी भी बातें कही गई हों, वो लोगों के साथ दयालुता से ही पेश आए। उन्होंने लोगों में अच्छाई ढूंढने की चाहत कभी नहीं छोड़ी भले ही वह अंदर से टूटे हुए थे, उनका दिल फिर भी वैसा ही रहा। मुझे उम्मीद है कि यह भावना दूसरी फिल्म में दर्शकों को भी महसूस होगी।'

विज्ञापन

माइकल - फोटो : एएनआई

फिल्म ‘माइकल’ का कलेक्शन 
जाफर जैक्सन फिल्म ‘माइकल’ के बाद दुनियाभर में पहचाने जाने लगे हैं। फिल्म दिवंगत पॉपस्टार माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित है। उनके जीवन के उतार-चढ़ावों को फिल्म में बखूबी से दिखाया गया है। 
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। फिल्म का वर्ल्डवाईड कलेक्शन एक बिलियन डॉलर से भी ऊपर का था। वहीं इस फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 71.09 करोड़ रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें