फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर अमेरिकी अभिनेता जेन-माइकल विन्सेंट का निधन, एक ऐपिसोड का लेते थे 2 लाख डॉलर

Sun, 10 Mar 2019 06:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेन-माइकल विन्सेंट - फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिकी अभिनेता जेन-माइकल विन्सेंट का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। विन्सेंट टीवी सीरीज 'एयरवुल्फ' में अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं। विन्सेंट का अभिनय करियर 1967 में शुरू हुआ था। उनकी पहली फिल्म 'द बैंडिट्स' थी, जिसके बाद उन्होंने 'बस्टर एंड बिली', 'द ट्राइब', 'हूपर' और 'डैमनेशन एली' में भी काम किया।
विज्ञापन


'एयरवुल्फ' के तीनों सीजन में काम कर ने के दौरान विन्सेंट अमेरिकी टेलीविजन में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले कलाकार बने थे। ऐसा बताया गया कि उन्होंने प्रति एपिसोड 200,000 डॉलर कमाए।

विन्सेंट निजी जिदंगी को लेकर विवादों में रहे। साल 2000 में उनके खिलाफ आए डिफॉल्ट फैसले के तहत उन्हें 350,000 डॉलर से अधिक का भुगतान करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


विन्सेंट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया था। उन्हें उसी साल शराब से संबंधित पहले की गिरफ्तारियों की परिवीक्षा का उल्लंघन करने और सार्वजनिक रूप से नशे में धुत होकर और अपने मंगेतर पर हमला करने के लिए 60 दिनों की जेल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें