फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michael Jackson Biopic: माइकल जैक्सन की बायोपिक के मुख्य अभिनेता का एलान, जाफर निभाएंगे किंग ऑफ पॉप की भूमिका

Tue, 31 Jan 2023 11:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

माइकल जैक्सन के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है और अब माइकल की इस बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने वाले मुख्य अभिनेता के नाम का भी खुलासा हो गया है।
विज्ञापन
जाफर जैक्सन, माइकल जैक्सन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने गानों पर पूरी दुनिया को नचाने वाले मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। डांसिंग और सिंगिंग के सरताज रहे जैक्सन को दुनिया उनके गुणों के कारण आए दिन याद करती है। ऐसे में अगर आपको बता दिया जाए कि इस महान शख्सियत की जिंदगी को बड़े पर्दे तक लाने की तैयारी की जा रही है, तो हमें यकीन है कि आपके चेहरे खिल उठेंगे। जी हां, माइकल जैक्सन के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है और अब माइकल की इस बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने वाले मुख्य अभिनेता के नाम का भी खुलासा हो गया है। तो चलिए बताते हैं  वह कौन है...     

विज्ञापन


'किंग ऑफ पॉप' कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की भूमिका और कोई नहीं बल्कि उनके 26 वर्षीय भतीजे, जाफर जैक्सन निभाएंगे। एंटोनी फुक्वा द्वारा निर्देशित इस बायोपिक 'माइकल' में किंग ऑफ पॉप की भूमिका के लिए जाफर जैक्सन को चुना गया है। लायंस गेट ने सोमवार को माइकल जैक्सन की कास्टिंग की घोषणा की। आपको बता दें, 'माइकल' का निर्माण ग्राहम किंग द्वारा किया जा रहा है। 
Athiya- Kl Rahul: फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं अथिया, केएल राहुल के साथ देख यूजर बोले- लगता ही नहीं नई शादी है
विज्ञापन


ग्राहम किंग ने जाफर के बारे में बयान देते हुए कहा, 'मैं दो साल पहले जाफर से मिला था और जिस तरह से उन्होंने माइकल के व्यक्तित्व को व्यवस्थित रूप से व्यक्त किया है, उससे मैं प्रभावित हो गया हूं। यह इतना शक्तिशाली था कि दुनिया भर में खोज करने के बाद भी, यह स्पष्ट था कि वह इस भूमिका को निभाने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं।' इंस्टाग्राम पर एलान करते हुए जाफर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने किरदार में पूरी तरह खोए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



वहीं जाफर जैक्सन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने अंकल की भूमिका निभाने के लिए आभार व्यक्त किया और लिखा, ' मैं मेरे अंकल माइकल की जीवन की कहानी को पर्दे पर लाने के लिए विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं आपसे जल्द ही मिलूंगा।' 
Pathaan World Wide Collection: देश से लेकर विदेश तक 'पठान' की गूंज, छह दिन में छुआ 600 करोड़ का आंकड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें