फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michael: 'माइकल' की पहली झलक आई सामने, किंग ऑफ पॉप जैसे हूबहू दिखे भतीजे जाफर जैक्सन

Wed, 14 Feb 2024 12:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्माता ग्राहम किंग ने कहा, "जाफर का हर लुक, हर नोट, हर डांस मूव माइकल जैसा है। वे माइकल को जैसे प्रस्तुत करते हैं वैसा कोई दूसरा अभिनेता नहीं कर सकता।" 
विज्ञापन
माइकल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइकल जैक्सन पर बन रही बायोपिक की चर्चा लंबे समय से चल रही है। फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मेकर्स ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। लायंसगेट और यूनिवर्सल ने फिल्म का फर्स्ट लुक फोटो हाल ही में रिलीज किया है।
विज्ञापन

Damsel Trailer: नेटफ्लिक्स फिल्म 'डैमसेल' का ट्रेलर रिलीज, शैतानी रस्मों के भेंट चढ़ीं मिली बॉबी ब्राउन

माइकल का फर्स्ट लुक हुआ जारी
फोटो में जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन को किंग ऑफ पॉप के रूप में साल 1992-93 डेंजरस वर्ल्ड टूर के 'मैन इन द मिरर' पर परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है। इस फोटो को फोटोग्राफर केविन मजूर ने खींचा है। वे उन फोटोग्राफरों में से एक थे, जिन्होंने माइकल जैक्सन के दिस इज इट कॉन्सर्ट की तैयारी करने के दौरान उनके रिहर्सल को रिकॉर्ड किया था। 
विज्ञापन


मजूर ने किया बीते दिनों को याद
फिल्म के बारे में बात करते हुए  मजूर ने कहा, "पहले दिन इस फिल्म के सेट पर पहुंचकर मैं  बहुत उत्साहित था। यह कुछ ऐसा था जब मैं माइकल जैक्सन के टूर पर पहली बार शूटिंग के लिए गया था। उन्होंने आगे कहा, “सेट पर पहुंचकर मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैं समय में पीछे चला गया हूं और मैं टूर की शूटिंग के लिए स्टेडियम में टहल रहा हूं। जाफर को परफॉर्म करता हुआ देखकर मैंने सोचा, वाह, यह तो माइकल है। जिस तरह से वे दिखते है और एक्टिंग करते हैं उनके व्यवहार सहित सब कुछ माइकल जैक्सन जैसा है। जिन्होंने माइकल जैक्सन को कभी लाइव परफॉर्म करते हुए नहीं देखा है उनके पास देखने माइकल देखने का मौका है, क्योंकि वे बिल्कुल ऐसे ही थे। 
विज्ञापन


निर्माता-निर्देशक ने की जाफर की तारीफ 
निर्माता ग्राहम किंग ने कहा, "जाफर का हर लुक, हर नोट, हर डांस मूव माइकल जैसा है। वे माइकल को इस तरह से प्रस्तुत करते हैं जैसा कोई दूसरा अभिनेता नहीं कर सकता।" वहीं, निर्देशक एंटोनी फूक्वा ने भी जाफर समेत इस प्रोजेक्ट के सभी कलाकारों की जमकर तारीफ की। माइकल अगले साल 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
Tom Cruise: टॉम क्रूज की जिंदगी में मोहब्बत ने फिर दी दस्तक, अभिनेता पर दिल हार बैठी ये हसीना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें