रोसेन्थल ने कितना मुआवजा मांगा?
- रोसेन्थल ने 50,000 डॉलर के मुआवजे की मांग की है।
- उनका दावा है कि उन्हें कई चोटें आई हैं, जिनमें नाक की हड्डी टूटना, सिर में चोट, त्वचा पर कट, मानसिक पीड़ा और हमेशा के लिए रह जाने वाले निशान शामिल हैं।
- उन्होंने यह भी बताया कि इन चोटों की वजह से उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक दर्द हो रहा है।
एंटोनी फुक्वा ने आरोपों से इनकार किया
एंटोनी फुक्वा के प्रतिनिधियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि 'इनमें से कुछ भी सच नहीं है। हालांकि, 'माइकल' फिल्म के निर्देशक ने अभी तक इस घटना या अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।