इस फिल्म ने दिलाई लोकप्रियता
साल 1990 उनके करियर के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा। उस साल उन्होंने चार्ल्स विलेफोर्ड के उपन्यास पर आधारित फिल्म 'मियामी ब्लूज' का निर्देशन किया। इस फिल्म में एलेक बाल्डविन और फ्रेड वार्ड जैसे प्रमुख अभिनेता थे। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की ओर से समान रूप से सराही गई।
साल 2004 में आई थी आखिरी फिल्म
आर्मिटेज का टेलीविजन क्षेत्र में भी प्रभाव था। 1996 में उन्हें 'द लेट शिफ्ट' नाम की टीवी मूवी के लिए एमी अवॉर्ड में नामांकित किया गया। उनकी आखिरी फिल्म 2004 में 'द बिग बाउंस' थी, जिसमें ओवेन विल्सन और मॉर्गन फ्रीमैन जैसे बड़े सितारों ने अभिनय किया था।