फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2026: टिकट की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, सितारों से सजी शाम में खाने से लेकर 'थीम' तक सबकुछ होगा खास

Tue, 05 May 2026 12:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Met Gala 2026: मेट गाला 2026 में कई बदलाव हुए है। एक ओर जहां टिकट महंगी हुई है। वहीं खाने को लेकर भी कई बदलाव किए गए हैं। इस साल इवेंट में 'थीम' भी बेहद खास है।
विज्ञापन
मेट गाला 2026 - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट गाला 2026 एक ऐसा इवेंट है जिसका इंतजार सितारे भी करते हैं। मगर इस शाम में इस साल कई नए बदलाव किए गए हैं। इनका उद्देश्य इसे गेस्ट के लिए एक बेहतर अनुभव बनाना है। इस खबर में जानिए कि खाने से लेकर टिकट तक आयोजकों ने मेट गाला 2026 में क्या खास बदलाव किए हैं।
विज्ञापन

मेट गाला 2025 की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होगी थीम? क्या होगा ड्रेस कोड?
इस बार मेट गाला 2026 की थीम  'कॉस्ट्यूम आर्ट' होगी। साथ ही इस बार रेड कार्पेट पर ड्रेस कोड  'फैशन इज आर्ट' रखा गया है। इस थीम के पीछे की वजह 10 मई से शुरू हो रही वसंत प्रदर्शनी है। इसके साथ ही ह्यूमन बॉडी को एक तरह के जीवित कैनवास की तरह पेश करके फैशन को एक नई दिशा देना है। इस साल प्रदर्शनी में मूर्तिकला गैलरी भी देखने मिलेगी। एक तरह से यह प्रकृति और कला के मेल को प्रदर्शित करेगा।

 

मेट गाला 2025 में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल से बढ़े टिकट के दाम 
इस समारोह में शामिल होने के लिए सेलेब्स को एक बड़ी रकम अदा करनी पड़ती है। 2026 में मेट गाला टिकट की कीमत लगभग 1 लाख डाॅलर हो चुकी है। साल 2025 में यह सिर्फ 75 हजार डॉलर थी। वहीं टेबल रिजर्वेशन की शुरुआती कीमत 3 लाख 50 हजारा डॉलर हो चुकी है। इस इवेंट में ज्यादातर मशहूर सेलेब्स बड़े फैशन हाउस के कपड़े पहनते हैं।

मेट गाला की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बिना लहसुन-प्याज का होगा खाना 
इस बार मेट गाला 2026 में महमानों को ऐसा खाना दिया जाएगा। यहां बिना प्याज और लहसुन का खाना मेहमानों को सर्व किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसा कोई फूड आइटम प्लेट पर नहीं दिया जाएगा, जिसका कपड़ों पर गिरने या गंदा होने का खतरा हो। इसके अलावा 2015 से ही मेट गाला में नो फोन पॉलिसी चली आ रही है, इसका पालन इस बार भी किया जाएगा। 

जेफ बेजोस, लॉरेन सांचेज - फोटो : सोशल मीडिया
मेट गाला 2026 से पहले उठा विवाद
मेट गाला 2026 के पहले ही एक विवाद भी खड़ा हुआ है। बिजनेमैन जेफ बेजोस और उनकी पत्नी लॉरेन सांचेज को सह-अध्यक्ष नामित करने को लेकर इसका कड़ा विरोध किया गया। कई कार्यकर्ताओं ने न्यूयॉर्क शहर में 'बेजोस मेट गाला का बहिष्कार करो' के पोस्टर तक चिपका दिए थे। विरोध में उन्होंने कहा कि यह इवेंट कला से अधिक अरबपतियों की कॉर्पोरेट पावर प्रदर्शित करने का मौका बनता जा रहा है।
 
विज्ञापन

मेट गाला 2025 में निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
कहां देख सकेंगे मेट गाला 2026? 
4 मई को न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में यह इंटरनेशनल फैशन इवेंट होगा। भारतीय दर्शक मेट गाला 2026 का सीधा प्रसारण वोग के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। यह भारतीय समयानुसार 5 मई को सुबह 3:30 बजे में टेलीकास्ट होगा।
भारत से इस बार अरबपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी शिरकत करेंगे। उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और करण जौहर जैसे सेलेब्स के शामिल हाेने की भी संभावना है। इवेंट में कई हॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें