फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगन मर्केल ने लगाए शाही घराने पर रंगभेद के आरोप, कहा- 'वह बेटे के काले रंग को लेकर चिंतित थे'

Mon, 08 Mar 2021 04:18 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे के रंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार 'ड्यूक ऑफ ससेक्स' हैरी और उनकी पत्नी और पूर्व 'डचेस ऑफ ससेक्स' मेगन मर्केल ने मशहूर टेलीविजन होस्ट ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में मेगन ने कुछ ऐसी बातें बताईं है, जिसके बाद से ब्रिटेन में हंगामा मचा हुआ है। लोग शाही परिवार की आलोचना कर रहे हैं। यह एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ था। 

विज्ञापन


दरअसल, मेगन मर्केल ने राजमहल पर रंगभेद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि राजपरिवार उनकी पहली संतान के रंग को लेकर चिंतित था। साथ ही उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि जब वह गर्भवती थीं तो उनको पहले ही उनके बच्चे के रंग के बारे में बता दिया गया था कि उनकी संतान का रंग कितना काला होगा।

उन्होंने आगे कहा, जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं तो उन्हें अपने बच्चे के रंग को लेकर अजीब-अजीब ख्याल आते थे। उन्हें कई बार आत्महत्या के भी ख्याल भी आए। हालांकि बच्चे के जन्म (6 मई 2019) के बाद मेगन को राहत मिली। इसी इंटरव्यू में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने अपने दूसरे बच्चे के लिंग के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह दूसरी संतान के रूप में बेटी को जन्म देने जा रही हैं।
विज्ञापन


इंटरव्यू में मेगन ने ये भी कहा कि उनकी सबसे बड़ी गलती यही थी कि उन्होंने शाही परिवार पर विश्वास किया। शाही परिवार ने वादा किया था कि उन्हें हमेशा सुरक्षित रखा जाएगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सका। इतना ही नहीं, हैरी ने कहा कि अगर प्रिंसेस डायना आज होतीं, तो शाही परिवार में जो हुआ उससे काफी खफा होतीं। मेगन ने स्वीकार किया कि शाही परिवार के साथ कई विषयों पर उनसे अनबन भी हुई।  बता दें कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों ने वैलेंटाइन डे पर इसका ऐलान किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें