फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marvel Universe: कैप्टन अमेरिका के अगले पार्ट में नजर आएंगे ये दिग्गज अभिनेता, निभाएंगे एंटी-हीरो किरदार

Tue, 18 Oct 2022 11:37 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कैप्टन अमेरिका: न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और दर्शकों के इसी उत्साह को बढ़ाते हुए मार्वल ने फिल्म के नए कैरेक्टर का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन
हैरिसन फोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की फिल्मों का भारत में अलग की क्रेज देखने को मिलता है और जब बात मार्वल की आती है, तो इसकी बात ही अलग है। सुपरपावर से भरी इस दुनिया को जानने वाले दर्शकों को मार्वल की हर नई फिल्म का इंतजार रहता है और वह पुरानी फिल्मों को भी बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस बीच अब सबकी नजर 'कैप्टन अमेरिका: न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' पर बनी हुई है, जो साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और दर्शकों के इसी उत्साह को बढ़ाते हुए मार्वल ने फिल्म के नए कैरेक्टर का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन

दरअसल, अनुभवी अमेरिकी अभिनेता हैरिसन फोर्ड मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होने वाले नवीनतम स्टार बन गए हैं। उन्होंने विलियम हर्ट को रिप्लेस किया है। हैरिसन फोर्ड एंथनी मैकी अभिनीत फिल्म 'अमेरिका: न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' में थैडियस 'थंडरबोल्ट' रॉस की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में हैरिसन फोर्ड विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि हैरिसन फोर्ड 'कैप्टन अमेरिका 4' में तो नजर आएंगे। लेकिन वह इस फिल्म के बाद मार्वल की जो नई फिल्म रिलीज होगी, उसमें अभिनेता का कोई किरदार नहीं होगा। बता दें कि जूलियस ओना द्वारा निर्देशित 'कैप्टन अमेरिका 4' फिल्म में 'द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर' सीरीज के बाद होने वाली घटनाओं को दिखाया जाएगा।


यह भी पढ़ें:- Vaishali Thakkar: वैशाली ठक्कर का पांच पेज का सुसाइड नोट आया सामने, पढ़ें हर शब्द में कितना दर्द था
 
विज्ञापन

विलियम हर्ट ने पहली बार रॉस की भूमिका 2008 में मार्वल स्टूडियोज की दूसरी फीचर फिल्म में निभाई थी। 'द इनक्रेडिबल हल्क' में वह एक अमेरिकी सेना के जनरल के रूप में थे, जो वैज्ञानिक ब्रूस बैनर (तब एडवर्ड नॉर्टन द्वारा निभाई गई) को हल्क में बदलने में सहायक थे। इसके बाद यह किरदार साल 2016 के 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' में राज्य सचिव के रूप में फिर से दिखाई दिया, जिसे एवेंजर्स के कार्यों को कम करने के लिए सोकोविया समझौते को लागू करने का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें