फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marvel Studios: 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का नया ट्रेलर रिलीज, 6 मई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Mon, 14 Feb 2022 09:06 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्वल की आगामी फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर दमदार है और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा है।
विज्ञापन
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल की आगामी फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर दमदार है और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा है। ट्रेलर की शुरुआत एक सपने से होती है और फिर यही सपना लोगों की नींदें उड़ाने के लिए काफी है। स्ट्रेंज के कंघे पर दुनिया को बचाने की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन


'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में भी दर्शकों को मल्टीवर्स ट्रैक देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से इंसानों की दुनिया खतरें में नजर आएगी। डॉक्टर्स स्ट्रेंज कैसे मल्टीवर्स का दरवाजा खोलेगा और वो इससे आने वाली परेशानियों से इंसानों की दुनिया को कैसे बचाएगा, इसका खुलासा 6 मई को होगा। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस स्कॉट डेरिकसन की साल 2016 में आई फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का अगला भाग है। 

बेनेडिक्ट कंबरबैच अभिनीत डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस में एलिजाबेथ ओल्सन और जोचिटल गोमेज भी हैं। सैम राइमी फिल्म के निर्देशिक हैं और केविन फीगे इसके निर्माता हैं। "डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस" इसी साल 6 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें