मार्वल स्टूडियोज के तहत बनी फिल्में 'आयरन मैन' दुनियाभर में खूब पसंद की गई हैं। भारत में भी इनके अच्छे दर्शक हैं। साल 2013 में रिलीज हुई 'आयरन मैन 3' के बाद यह किरदार कई दूसरी फिल्मों में नजर आया है। इस बीच मार्वल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हल्क वॉर' में टोनी स्टार्क की एक नई पहचान का खुलासा किया है।
'आयरन मैन' के नाम में हुआ बदलाव
इस फिल्म में पारंपरिक आर्मर वाले एवेंजर को 'द आयरन थिंग' नाम के एक जीव में बदल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस किरदार को 'इनफर्नल हल्क' की बढ़ती सेना का हिस्सा बताया गया है।
आयरन मैन
- फोटो : एक्स
'आयरन मैन' में हुए ये बदलाव
यह बदलाव आयरन मैन के जाने-पहचाने लाल और सुनहरे आर्मर से बिल्कुल अलग है। अब स्टार्क उन्नत तकनीक और इंजीनियरिंग पर निर्भर रहने के बजाय, एक विशाल और अजीब आकार वाले जीव में बदल गए हैं, जहां उनकी शारीरिक ताकत ने उनके पारंपरिक तकनीकी फायदों की जगह ले ली है।
चेहरे पर होगा नकाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लड़ाई हारने के बाद स्टार्क में यह बदलाव आया है। उनके नए रूप में उनका शरीर बहुत विशाल है और उन्होंने एक साधारण ग्रे रंग का नकाब पहन रखा है, जिससे उनका चेहरा छिपा रहता है। 'द आयरन थिंग' उन कई एवेंजर्स में शामिल हो जाता है, जिनकी पहचान इन्फर्नल हल्क ने विकृत कर दी है।
आयरन मैन
- फोटो : इंस्टाग्राम @robertdowneyjr
कब रिलीज होगी 'हल्क वॉर'?
'हल्क वॉर' की भयानक एवेंजर्स लाइनअप के बारे में मई से ही संकेत दिए जा रहे हैं। 'हल्क वॉर': इनफर्नल रेज' का पहला अंक 3 फरवरी 2027 को रिलीज होने वाला है।