हॉलीवुड के मशहूर दिग्गज निर्देशक मार्टिन स्कोर्सेसे ने फिल्म इंडस्ट्री से अलविदा कहने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने इस बात का संकेत एक बयान के जरिए दिया है। मार्टिन स्कोर्सेसे ने हॉलीवुड की मशहूर गुडफेलास, मीन स्ट्रीट्स, टैक्सी ड्राइवर और रैगिंग बुल जैसी 25 से ज्यादा शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने हॉलीवुड की क्राइम आधारित फिल्मों को नया मुकाम दिया । शानदार फिल्मों के लिए उन्हें अकेडमी समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
मार्टिन स्कोर्सेसे ने हाल ही में अंग्रेजी अखबार द गार्जियन को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा कि अब मैं 77 साल का हो चुका हूं। मैंने बहुत काम कर लिया है और मुझे नहीं लगता मैं अब और काम कर पाउंगा। आइरिशमैन मेरी आखिरी फिल्म है।
हॉलीवुड फिल्मों में नए जमाने के सुपरहीरोज हावी हो गए हैं। 12 पर्दों में से 11 में सुपरहीरो आधारित फिल्में चल रही हैं। दर्शक इन फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि मार्टिन अभिनेता अल पचीनो के सबसे पसंदीदा फिल्मकारों में से एक हैं। मार्टिन की फिल्म द आइरिशमैन में अल पचीनो अहम भूमिका निभा रहे हैं।