फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स: एंडगेम' के क्लाइमेक्स सीन को शूट करने के लिए 'हल्क' ने लिए थे 5 टेक

Fri, 12 Apr 2019 02:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
the hulk - फोटो : social media
विज्ञापन
मार्वल स्टूडियो की बहुचर्चित फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' इन दिनों काफी चर्चा में है। आए दिन फिल्म से जुड़े किस्से और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। फिल्म के मेकर्स सहित पूरी स्टारकास्ट 'एवेंजर्स: एंडगेम' का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही है। इस बीच मार्वल की फिल्मों और एवेंजर्स में सुपरहीरो हल्क की भूमिका निभाने वाले एक्टर मार्क रुफ्फालो ने 'एवेंजर्स: एंडगेम' से जुड़े अपने एक सीन का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मार्क रुफ्फालो ने बताया कि 'एवेंजर्स: एंडगेम' के क्लाइमेक्स में उनके सीन को पांच बार शूट किया गया था। उन्होंने कहा,'इस फिल्म के क्लाइमेक्स को पांच बार अलग-अलग तरह से शूट किया गया, जबकि मेरे पास फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट थी। ये सीन एक बार में क्यों नहीं हो सका ये मुझे अभी तक नहीं पता है।' बता दें कि हाल ही में 'एवेंजर्स: एंडगेम' के डायरेक्टर जो रुसो ने मुंबई में 'एवेंजर्स: एंडगेम' का प्रमोशन किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म के हिंदी गाने 'रोके ना रुकेंगे यारा' को भी रिलीज किया। उन्होंने इस गाने को 'एवेंजर्स एंथम' का नाम दिया है। 

आपको बता दें कि 'एवेंजर्स: एंडगेम' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 22वीं फिल्म है, जिसमें थानोस बाकी के सुपरहीरोज को चैंलेज देगा। 'एवेंजर्स: एंडगेम' में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहान्सन जैसे कलाकार हैं। भारत में यह फिल्म 26 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें