किताबों पर आधारित है सीरीज
'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज में, जेके रोलिंग के सात उपन्यासों को नए सिरे से पेश किया जाएगा। इन उपन्यासों की दुनिया भर में 600 मिलियन से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। इन पर बनी आठ फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई की है। टीवी सीरीज के हर सीजन में इन सात किताबों में से एक को शामिल किया जाएगा। अनुभवी निर्देशक मार्क माइलॉड इस सीरीज के कई एपिसोड का निर्देशन करेंगे।
डोमिनिक मैकलॉघलि, अरेबेला स्टैंटन, अलास्टेयर स्टाउट
- फोटो : इंस्टाग्राम@hbop
सीरीज के किरदार
जॉन लिथगो इस सीरीज में हेडमास्टर एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाएंगे। अरेबेला स्टैंटन, हर्माइनी ग्रेंजर की भूमिका में नजर आएंगी। एलास्टेयर स्टाउट को रॉन वीजली के किरदार के लिए चुना गया है। जेनेट मैकटीयर प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनगल के रूप में और निक फ्रॉस्ट हैग्रिड के रूप में नजर आने वाले हैं।
पहले बनी थी फिल्में
ख्याल रहे कि जे.के. रोलिंग की नॉवेल पर बनी हॉलीवुड सीरीज 'हैरी पॉटर' को दुनियाभर में पसंद किया गया था। इसका पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था। इसमें डेनियल रेडक्लिफ और एमा वॉटसन ने अहम किरदार निभाया था। इसके बाद इसकी आठ किस्तें आईं। अब मेकर्स इस पर टीवी सीरीज बना रहे हैं।