फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madonna: ट्रंप प्रशासन के फैसले पर भड़कीं मैडोना, एक्स पोस्ट के जरिए कही ये बात

Wed, 29 Jan 2025 05:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Madonna: पॉप आइकन मैडोना ने ट्रंप प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि यह नई सरकार धीरे-धीरे उन स्वतंत्रताओं को खत्म कर रही है जिनके लिए हम वर्षों से संघर्ष कर रहे थे।
 
विज्ञापन
मैडोना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉप आइकन मैडोना ने ट्रांसजेंडर लोगों से सुरक्षा हटाने और विविधता, समानता और समावेश के प्रयासों को समाप्त करने के फैसले के लिए नवनिर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की आलोचना की है। मैडोना ने नागरिकों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील की है। सोमवार को ट्रंप ने पेंटागन से एक समीक्षा करने को कहा जिसके तहत संभवतः ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सैन्य सेवा से बाहर करने की दिशा में कदम जा सकता है। 

विज्ञापन

Film Festival: 11वां स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू, दुनिया भर से बच्चों की बनाई फिल्में दिखाई जाएंगी

Trending Videos

मैडोना ने की आलोचना
लंबे समय से एलजीबीटीक्यू समुदाय की समर्थक रहीं मैडोना ने मंगलवार को इस फैसले को लेकर एक्स पर अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "यह देखना इतना दुखद है कि हमारी नई सरकार धीरे-धीरे उन सभी स्वतंत्रताओं को खत्म कर रही है, जिनके लिए हम वर्षों से संघर्ष कर रहे थे और जिन्हें हम जीत चुके हैं। संघर्ष को जारी रखें..।" उन्होंने इस पोस्ट के साथ एलजीबीटीक्यू का ध्वज और टूटे हुए दिल की इमोजी भी साझा किया।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों को लेकर कही दिलचस्प बात, कैसे 'कबीर सिंह' से अलग है 'देवा' का किरदार
विज्ञापन

सेलेना के भी नहीं रुके आंसू
इससे पहले गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज ने भी ट्रंप प्रशासन के उस रुख पर आक्रोश जताया था, जिसमें अवैध रूप से देश में रह रहे अप्रवासियों को निर्वासित करने का निर्णय लिया गया था। सेलेना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में आंसू बहाते हुए कहा था, "मेरे लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, हमलावरों का शिकार हो रहे हैं... । मुझे नहीं पता कि क्या करना है। मैं हर संभव कोशिश करूंगी, मैं वादा करती हूं,”। हालांकि, यह वीडियो अब हटा दिया गया है।
Pakistani Actress: इरफान खान के साथ काम कर चुकी यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती, बोलीं- दुआ में याद..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें