फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में आकर अमरीकी रैपर ने गवां दी थी जान, अब निधन के बाद गर्लफ्रेंड ने ऐसे किया याद

Mon, 10 Sep 2018 01:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ariana Grande, Mac Miller
विज्ञापन
हाल ही में जाने-माने अमरीकी रैपर मैक मिलर का 26 साल की उम्र में निधन हो गया था। मैक कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के पास अपने घर में मृत पाए गए थे। अब मैक के निधन के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अरियाना ग्रांदे ने उन्हें श्रद्धाजलि दी है।
विज्ञापन


अरियाना ग्रांदे ने इंस्टाग्राम पर मैक की बेहद भावुक कर देने वाली फोटो शेयर की। फोटो में मैक घास पर बैठे हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं। फोटो में एक जोड़ी स्नीकर भी दिखाई दे रहा है जो अरियाना का हो सकता है। बता दें अरियाना ग्रांदे और रैपर मैक मिलर ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया।
विज्ञापन

मैक मिलर
बता दें मैक के निधन की वजह  ड्रग्स की ओवरडोज बताई गई। मैक इससे पहले भी बहुत ज्यादा मात्रा में ड्रग्स लेने की बात पहले भी स्वीकार चुके थे। 

बता दें साल की शुरुआत में मैक का अपनी गर्लफ्रैंड अरियाना ग्रांदे से ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात साल 2012 में हुई थी। दोनों ने एक कंसर्ट में साथ कई गानों पर परफॉर्म भी किया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे लेकिन नशे की लत के कारण अरियाना ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।

मैक मिलर ने साल 2011 में आए एलबम के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी। मिलर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत जल्दी कर दी थी। मिलर का संगीत की तरफ झुकाव बचपन से ही था। उन्होंने पहला रैप 15 साल की उम्र में बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें