फोर्ब्स की सबसे दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टरों की लिस्ट जारी हो गई है। इन अभिनेताओं की सूची में पहले स्थान पर हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
नंबर एक पर रहे जॉर्स क्लूनी की इनकम 23.9 करोड़ डॉलर (1,673 करोड़) आंकी गई है। दूसरे नंबर पर डवेन जॉनसन द रॉक हैं जिनकी कमाई 12.4 करोड़ रही है जबकि आयरमैन रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने 8.1 करोड़ डॉलर कमाए हैं।
इतना ही नहीं फोर्ब्स की वर्ल्ड हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय 283.5 करोड़ रुपए सालाना कमाई के साथ 7वें नंबर पर हैं। सलमान ने 269.5 करोड़ रुपए कमाए और 9वें नंबर पर जगह बनाई। अक्षय पिछले साल सलमान से एक पायदान पीछे थे। इस तरह अक्षय कुमार की आय सलमान से ज्यादा रही है। हालांकि शाहरुख खान इस बार टॉप-10 में जगह नहीं बना पाए। आपको बता दें, सलमान खान और अक्षय कुमार की इस साल केवल दो फिल्में रिलीज हुई हैं। सलमान की 'रेस 3' और अक्षय की हाल ही में रिलीज 'गोल्ड'।