इन एक्टर्स के नामों पर है चर्चा
लूका ग्वाडाग्निनो की आने वाली ‘अमेरिकन साइको’ रीइमैजिनिंग को फ्रेनेसी फिल्म कंपनी प्रोड्यूस कर रही है, जबकि प्रेसमैन फिल्म के सैम प्रेसमैन एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को लायंसगेट डिस्ट्रिब्यूट करेगा।
हालांकि अभी तक मेकर्स ने लीड एक्टर का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन हॉलीवुड में कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकब एलोर्डी और ऑस्टिन बटलर जैसे नाम पैट्रिक बेटमैन के किरदार के लिए चर्चा में हैं।
अब फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर कौन सा एक्टर नए वर्जन में पैट्रिक बेटमैन का किरदार निभाएगा, और क्या वह क्रिश्चियन बेल के आइकॉनिक परफॉर्मेंस की बराबरी कर पाएगा।