फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Los Angeles Wildfires: डिज्नी ने बढ़ाया मदद का हाथ, आग से हुए नुकसान से उबरने के लिए किया इतने करोड़ का दान

Sat, 11 Jan 2025 07:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Los Angeles Wildfires: लॉस एंजिल्स में जंगल की आग से हुए बड़े नुकसान के मद्देनजर वाल्ट डिज्नी कंपनी ने राहत और पुनर्निर्माण के लिए  मदद की घोषणा की है। 
विज्ञापन
लॉस एंजिल्स - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉस एंजिल्स काउंटी के जंगल में लगी आग में अब तक काफी ज्यादा नुकसान हो चुका है। इस भारी क्षति को देखते हुए वाल्ट डिज्नी कंपनी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। शुक्रवार को कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कहा कि वह प्रारंभिक और तात्कालिक राहत एवं पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए एक करोड़ 50 लाख डॉलर (लगभग 120 करोड़ रुपये) दान करेगी।

विज्ञापन

Dua Lipa: लॉस एंजलिस के जंगल में लगी आग को लेकर सिंगर दुआ लीपा की इमोशनल पोस्ट, खुद से जुड़ा अपडेट दिया

किसे जाएगा दान का पैसा?
इस आग में अब तक हजारों घर और इमारतें जल चुकी हैं और कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। आग की लपटों ने पैसिफिक पैलिसेड्स, मालिबू, पासाडेना और हॉलीवुड हिल्स में हजारों एकड़ जमीन जल डाली है। डिज्नी अपने एलान में कहा कि उसका दान अमेरिकी रेड क्रॉस, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट फाउंडेशन और लॉस एंजिल्स रीजनल फूड बैंक जैसी संस्थाओं को जाएगा।
Los Angeles Fire: बेबस लोग, जलते आशियाने, लॉस एंजलिस में आग का तांडव जारी, देखिए तबाही की भयावह तस्वीरें

कंपनी के सीईओ ने कही ये बात
वाल्ट डिज्नी कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने कहा, "इस त्रासदी में वाल्ट डिज्नी कंपनी हमारे समुदाय और हमारे कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हम सब मिलकर इस इस नुकसान से उबर सकें और पुनर्निर्माण कर सकें।"

लॉस एंजिल्स से हुई थी कंपनी की शुरुआत
उन्होंने आगे कहा, "वाल्ट डिज्नी ने लॉस एंजिल्स में अपनी कल्पना के साथ कदम रखा था। यहीं उसने अपने सपनों को आगे बढ़ाया और अद्भुत कहानियां बनाई जो दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं। हम इस मजबूत और जीवंत समुदाय को इस कठिन समय में सहायता देने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।"
विज्ञापन

अपने कर्मचारियों के साथ खड़ी दिख रही डिज्नी
डिज्नी ने एलएएफडी जैसे प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं और केएबीसी के चौबीसों घंटे काम करने वाले पत्रकारों के इस सप्ताह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक करोड़ 50 लाख डॉलर के दान के अतिरिक्त कंपनी अपने अपने कर्मचारी राहत कोष में और अधिक संसाधन देने का इरादा रखती है ताकि इस संकट के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे कर्मचारियों की मदद की जा सके।"
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें