फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dua Lipa: लॉस एंजलिस के जंगल में लगी आग को लेकर सिंगर दुआ लीपा की इमोशनल पोस्ट, खुद से जुड़ा अपडेट दिया

Fri, 10 Jan 2025 11:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में भयावह आग लगी, इसमें अब तक कई लोगों की मौत की खबर है। इसी आग को लेकर सिंगर दुआ लीपा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। साथ ही खुद से जुड़ा अपडेट भी दिया है। 
विज्ञापन
दुआ लीपा - फोटो : इंस्टाग्राम @dualipa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुआ लीपा हॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर हैं, वह भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग से काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में सिंगर दुआ लीपा मदद के लिए आगे आई हैं। वह पीड़ितों की मदद के लिए कोशिश कर रही हैं। साथ ही सिंगर से खुद की स्थिति के बारे में भी फैंस को बताया है। 

विज्ञापन

सुरक्षित हैं सिंगर दुआ लीपा
लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग को लेकर सिंगर दुआ लीपा ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने इस आग को बहुत ही भयावह और दुखद बताया। वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखती हैं-‘मैं सुरक्षित हूं, सिटी से बाहर आ चुकी हूं। लेकिन अपने दोस्तों, परिवार के बारे में सोच रही हूं। कई करीबी लोगों को अपना घर खाली करना पड़ा है।’

 

लोगों से मदद करने को कहा 
वह पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘मैं उन लोगों के लिए कुछ लिंक शेयर कर रही हूं, जो पीड़ितों की मदद करना चाहते हैं। मुश्किल वक्त से गुजर रहे, लोगों को को मेरा सपोर्ट है। सभी सुरक्षित रहे और एक-दूसरे का ख्याल रखें।’ इस तरह से सिंगर दुआ लीपा ने लोगों से अपील की वह लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के कारण नुकसान झेल रहे पीड़ितों की मदद करें। ज्यादा से ज्यादा आगे आकर मदद करें। 

 

विज्ञापन

आग के कारण हुआ बहुत नुकसान 
लॉस एंजिल्स के जंगल में जो भयावह आग लगी है, उसमें काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है, यह आंकड़ा अधिक भी हो सकता है। वहीं लगभग 180000 लोग आग के कारण अपने घरों को छोड़ चुके हैं। अमेरिकी सरकार भी लोगों की मदद के लिए आगे आई है। लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है। दुआ लीपा की तरह की कई और हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी लोगों की मदद की अपील कर रहे हैं या खुद सहायता कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें