फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Los Angeles Wildfires: जंगल की आग से सुरक्षित बचा मैथ्यू पैरी का घर, अभिनेता ने इसी जगह ली थी अंतिम सांस

Sat, 11 Jan 2025 02:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Los Angeles Wildfires: जिस घर में अभिनेता मैथ्यू पेरी रहा करते थे, वह लॉस एंजिल्स की विनाशकारी आग से बच गया है। इस बात की जानकारी घर की नई मालकिन ने दी है।
विज्ञापन
मैथ्यू पेरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता मैथ्यू पेरी का पैसिफिक पलसाड्स स्थित घर लॉस एंजिल्स की विनाशकारी जंगल की आग से सुरक्षित बच गया है। इस संपत्ति की नई मालकिन अनीता वर्मा ललियन ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट में जानकारी दी कि आग ने अभिनेता के पुराने घर को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

विज्ञापन




Los Angeles Fire: लाख कोशिशों के बाद भी क्यों नहीं बुझ रही लॉस एंजेलिस की आग? वैज्ञानिकों ने अब किया खुलासा

अनीता वर्मा ललियन - फोटो : Instagram/ Anita verma Lallian
अनीता ने दिल से व्यक्त किया आभार
अनीता ने लिखा, "हम अपने बहादुर दमकलकर्मियों, अद्भुत पड़ोसियों और पूरी पलसाड्स कम्युनिटी का दिल से आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने इस दुखद समय में हमारी मदद की और हमें ताकत देने के साथ हमारा  समर्थन किया।"
Los Angeles Wildfires: डिज्नी ने बढ़ाया मदद का हाथ, आग से हुए नुकसान से उबरने के लिए किया इतने करोड़ का दान

घर को बचाने में इन्होंने की मदद
‘पीपल’ पत्रिका के अनुसार अनीता को घर बेचने वाले ब्रूक्स एलियट लॉरिंकस ने घर की निगरानी की और इसे आग से बचाने में मदद की। अनिता ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा, " उन्होंने हमें हर चीज के बारे में अपडेट दिया।"
Dua Lipa: लॉस एंजलिस के जंगल में लगी आग को लेकर सिंगर दुआ लीपा की इमोशनल पोस्ट, खुद से जुड़ा अपडेट दिया
विज्ञापन

हाल ही में खरीदा था घर
इस पोस्ट में अनीता ने अपने फैंस से लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट फाउंडेशन को दान देने की अपील की।  फिल्म निर्माता और रियल एस्टेट डेवलपर अनीता ने यह घर मैथ्यू पेरी के निधन के एक साल बाद खरीदा था। उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस खरीदारी की जानकारी दी थी।
Los Angeles Fire: बेबस लोग, जलते आशियाने, लॉस एंजलिस में आग का तांडव जारी, देखिए तबाही की भयावह तस्वीरें
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें