पीटर जैक्सन को मिला पाम डी'ओर
- फोटो : सोशल मीडिया
मैं पाम डी'ओर जीतने वाली फिल्में नहीं बनाता
अवॉर्ड जीतने के बाद अपने भाषण में सभी को धन्यवाद जताते हुए पीटर जैक्सन ने कहा कि ये वाकई मैजिकल है, क्योंकि मैं पाम डी'ओर जीतने वाली फिल्में नहीं बनाता। उन्होंने 2001 में कान फिल्म फेस्टिवल में 'द फेलोशिप ऑफ द रिंग' का 20 मिनट का एक छोटा सा वीडियो दिखाने के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे फिल्म के प्रति लोगों की सोच बदल गई। जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो लोगों में इसे लेकर एक ऐसी उत्सुकता पैदा हो गई जो कान फिल्म फेस्टिवल में न जाने पर पैदा नहीं होती।
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ ट्रिलॉजी को मिले 17 ऑस्कर
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द टू टावर्स' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ द किंग' के साथ जारी इस ट्रिलॉजी ने कुल 17 ऑस्कर अवॉर्ड जीते, जिनमें से 11 'रिटर्न ऑफ द किंग' के लिए थे। डेडलाइन के अनुसार, इन फिल्मों ने दुनिया भर में लगभग 3 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई की। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2001 में आई 'द फेलोशिप ऑफ द रिंग' के साथ हुई। अब इस फ्रेंचाइजी को 25 साल पूरे हो चुके हैं।
पीटर की इन फिल्मों को भी मिली प्रशंसा
'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की वैश्विक सफलता से पहले पीटर जैक्सन ने 'ब्रेनडेड' और 'हेवनली क्रीचर्स' जैसी फिल्मों से प्रशंसा हासिल की। बाद में उन्होंने 'किंग कोंग' का निर्देशन किया और 2012 से 2014 के बीच 'द हॉबिट' के साथ मिडिल-अर्थ में वापसी की। हाल ही में उन्होंने 'दे शैल नॉट ग्रो ओल्ड' और म्यूजिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द बीटल्स: गेट बैक' के साथ डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया है।