फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल और ब्रिटिश साम्राज्य के बीच फिर शुरू हुई जंग, तीसरे बार बनकर आए 'लुटेरे'

Fri, 22 Jun 2018 09:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
lootere
विज्ञापन
दो सीजन की सफलता के बाद ‘लुटेरे: बैंडिट्स ऑफ  ब्रिटिश इंडिया’ का यह तीसरा सीजन है। एपिक चैनल पर इस टीवी शो को 14 जून से हर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से प्रसारित किया जाता है। इसमें भारत के चर्चित बैंडिट्स की कहानियां शामिल हैं, जिन्हें अंग्रेजों ने डाकू बनने पर मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन


दरअसल 19वीं शताब्दी में बहुत ज्यादा उथल-पुथल थी। मुगलों की ताकत और ब्रिटिश साम्राज्य का उछाल पुराने तरीकों को खत्म कर रहा था, नए रुझान स्थापित हो रहे थे। संस्कृतियों के इस बदलाव से बहुत से लोग पीड़ित थे। कुछ ने अपने आपको अमीरों को लूटने के लिए बदल लिया था, लेकिन वो लूटी हुई सामग्री को हमेशा गरीबों के बीच नहीं बांटते थे। लुटेरे इस दौरान पुलिस से परेशान थे, जो हमेशा लुटेरों का पीछा करती थी।

शो के बारे में जानकारी देते हुए एपिक टीवी के कंटेंट एंड प्रोग्रामिंग हेड अकुल त्रिपाठी ने कहा, ‘स्थानीय समुदायों और जनजातियों जैसे कि वाघेर, भील और बंजारो को सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल के समय लूटपाट करने के लिए प्रेरित किया। कुछ लोगों के कारनामों की वजह से पूरी जनजातियों को पेशेवर  डकैत के रूप में बताया जाता रहा। उनके पूरे समाज को किनारे कर दिया गया। ये एक ऐसी गलती थी, जिसे आजादी के बाद सुधारा गया। लुटेरे का तीसरा सीजन इन्हीं जनजातियों की कहानी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें